सड़क सुरक्षा माह के तहत आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से जगजीतपुर चौकी से भगत सिंह चौक तक सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार जितेंद्र मेहरा ने हरी झंडी दिखाकर किया।