मेला नियंत्रण कक्ष में कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने सभी विभागीय अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा भी उपस्थित रहे। अधिकारियों को कांवड़ मेला शुरू होने से पहले सभी आवश्यक कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए।