फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारिता मंत्रालय के 5 वर्ष पूरे: उत्तराखंड में रोपे जाएंगे रिकॉर्ड पौधे, 2 लाख किसानों को मिलेगा 0% ब्याज पर ऋण

केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश में मनाया जा रहे सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत आज जनपद मुख्यालय पर स्थित जिला सहकारी बैंक की भूमि पर भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। इसके उपरांत सहकारिता मंत्री द्वारा प्रदेश में मनाये जा रहे हैं सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर जलवायु परिवर्तन की समस्या को कम करने में सहकारिता विभाग के योगदान की प्रशंसा की तथा विभाग द्वारा जनपद के कृषकों के हित में किए जा रहे विभिन्न प्रयासों की सराहना की। आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि देश में एक नए सहकारिता मंत्रालय के गठन के सफल 5 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पूरे देश सहित उत्तराखंड में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। माननीय प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व में आज से 5 वर्ष पूर्व इस विशेष मंत्रालय की स्थापना की गई थी, जिसकी कमान देश के पहले सहकारिता मंत्री माननीय अमित शाह जी को सौंपी गई। इस ऐतिहासिक अवसर पर 29 जून से 6 जुलाई तक देशव्यापी उत्सव मनाया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें