हरिद्वार बहादराबाद में ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के वार्षिक सम्मेलन पहुंची केबिनेट मंत्री रेखा आर्य। फेडरेशन का वार्षिक सम्मेलन में जिले भर के सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने हिस्सा लिया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने गल्ला विक्रेताओं की समस्याओं को सुना। विक्रेताओं ने अपने कई मुद्दे मंत्री के समक्ष रखे, जिनमें बकाया ढुलान भाड़े और लाभांश का समय पर भुगतान शामिल है। उन्होंने सरकार से इस ओर त्वरित ध्यान देने की अपील की। गल्ला विक्रेताओं ने एकमत होकर अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया और उनके समाधान के लिए सरकार से ठोस कदम उठाने का आग्रह किया।