मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने कावड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर होने वाली बैठक से पहले हर की पैड़ी पर विधिवत गंगा पूजन किया। पूजन के पश्चात वे सीसीआर स्थित बैठक में शामिल हुए। व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। बैठक में कावड़ मेले के दौरान सुरक्षा, सफाई, ट्रैफिक और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई।