अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की ओर से भल्ला स्टेडियम में योग शिविर आयोजित किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं समेत बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया। प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को शारीरिक संतुलन और मानसिक शांति के लिए नियमित योग का संदेश दिया।