गुरुकुल आयुर्वेदिक कॉलेज में यूर्ज छात्रों ने स्टाइपेंड की मांग को लेकर कॉलेज के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। हालत यह हुआ कि जो मरीज या स्टाफ अंदर हैं वह अंदर ही रह गए , जो मरीज और स्टाफ बाहर थे वह बाहर ही रह गए । करीब 10 माह से इनका स्टाइपेंड नहीं दिया गया है । प्राचार्य विश्वविद्यालय कुलपति से कई बार वार्ता के बाद भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ । यूजी छात्रों को मजबूरन यह कदम उठाना पड़ा । उन्होंने मुख्य गेट में ताला जड़ दिया ' कॉलेज प्रशासन और मरीज तीमारदारों की ओर से पुलिस को सूचना दी गई । पुलिस टीम मौके पर पहुंची छात्रों से वार्ता के बाद वह गेट खोलने को तैयार हुए। करीब दो घंटे तक लोग परेशान हुए।