स्नान के चलते धर्मनगरी हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचनी शुरू हो गई है। इसके चलते यहां हाईवे पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है, वहीं सभी पार्किंग भी फुल नजर आ रही है। वीकेंड और महत्वपूर्ण गंगा स्नान में ट्रैफिक कंट्रोल और भीड़ प्रबंधन के लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरे मेला क्षेत्र को 16 जोन और 46 सेक्टर में बांटा गया है। शनिवार शाम ऋषिकुल ऑडिटोरियम में डीएम और एसएसपी ने पुलिस फोर्स और जोनल-सेक्टर मजिस्ट्रेट को ब्रीफ किया। इस दौरान अधिकारियों को मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए। शनिवार शाम से शुरू हुई ट्रैफिक डायवर्जन व्यवस्था और ड्यूटी सोमवार शाम तक जारी रहेगी। इस बार करीब 400 नवनियुक्त पुलिस कांटेबलो को भी फील्ड ट्रेनिंग के लिए स्नान ड्यूटी में तैनात जा रहा है।