फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार में यात्री बस में लगी भीषण आग, देखते ही देखते बनी आग का गोला; दूर तक दिखीं लपटें

हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर चलती टूरिस्ट बस में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। बस में सवार यात्रियों और चालक पहले ही निकल गए। आग लगने के साथ ही धमाके की आवाज आने से आसपास के लोग सहम गए। दमकल कर्मियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर एक घंटे से अधिक की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस के अनुसार, घटना भूपतवाला में सर्वानंद घाट के पास की है। जब एक 42 सीटर टूरिस्ट बस हरिद्वार से देहरादून की तरफ जा रही थी। हाईवे पर पहुंचने ही अचानक बस में आग लग गई। ये देखते ही अंदर बैठे यात्रियों और चालक बाहर निकलकर दूर पहुंच गए। हालांकि सामान अंदर ही रग गया। इसके बाद देखते ही देखते आग बढ़ती चली गई। आग की लपटें देखकर मार्ग पर वाहन पहले ही रुक गए। ऐसे में जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही मायापुर फायर स्टेशन से दमकल कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। एफएसओ बीरबल सिंह ने खुद टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आग को बुझवाना शुरू किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें