फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: जीटो के उत्तराखंड प्रभाग की स्थापना, वरिष्ठ उद्योगपति संदीप जैन बने अध्यक्ष

जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीटो) के उत्तराखंड प्रभाग की स्थापना रविवार को बहादराबाद स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में हुई। जैन समाज के साथ-साथ उद्योग, व्यापार और सेवा क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोगों ने शिरकत की। स्थापना समारोह में वरिष्ठ उद्योगपति एवं समाजसेवी संदीप जैन को जीटो उत्तराखंड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। संदीप जैन एकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। वहीं रैपिडोमिक्स इंडस्ट्रीज के मैनेजिंग डायरेक्टर पीयूष जैन को उपाध्यक्ष और ड्रीमक्राफ्ट इन्फोमैटिक्स के मैनेजिंग डायरेक्टर नितिन जैन को मुख्य सचिव पद की शपथ दिलाई गई। साथ ही जीटो उत्तराखंड की महिला विंग और यूथ विंग की भी स्थापना करते हुए अध्यक्ष अर्चना जैन को बनाया गया। अर्चना एकम्स हेल्थ एंड एजुकेशनल सोसाइटी से जुड़ी हैं। यूथ विंग की कमान दून किचेंस के डायरेक्टर सौरभ जैन को सौंपी गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष संदीप जैन ने कहा कि जीटो केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक विचारधारा है, जो नैतिकता के साथ आर्थिक उन्नति और सेवा के साथ व्यापार को आगे बढ़ाने का संदेश देती है। उपाध्यक्ष पीयूष जैन ने कहा कि जीटो किसी एक वर्ग या व्यवसाय तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मूल्यों पर आधारित नेतृत्व का मंच है। इस दौरान जीटो एपेक्स के चेयरमैन पृथ्वीराज कोठारी, सेक्रेटरी जनरल ललित डांगी, स्पेशल इनवाइटी नरेंद्र समर सहित नॉर्थ जोन और एपेक्स के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। --------------------------

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें