एसएमजेएन कॉलेज में केक काटकर अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया गया। इसमें महिला अध्यापिकाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर अंग्रेजी विभाग की प्राध्यापिका डा. सरोज शर्मा ने कहा कि आज के समाज में यदि महिला सशक्तिकरण संभव हो पाया है तो उसके पीछे पुरुष का बहुत बड़ा योगदान रहा हैं। कहा कि हमेशा से महिला को समाज में रोशनी के रूप में कहा गया है, परंतु, उस रोशनी में जो चमक होती है, उसके पीछे पुरुष का योगदान होता है।