आगामी कुम्भ मेला-2027 को लेकर शासन-प्रशासन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में शहरी विकास तथा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव नितेश कुमार झा ने शुक्रवार को हरिद्वार पहुंचकर कुम्भ मेला क्षेत्र में प्रस्तावित व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।