हरिद्वार के चौधरी चरण सिंह घाट (वीआईपी) पर आयोजित किसान संगठन के सम्मेलन में शुक्रवार को अलग ही नजारा देखने को मिला। किसान समस्याओं पर चर्चा करने के बजाय मंच पर महिला कलाकार गाने पर प्रस्तुति देती नजर आई। जिस पर संगठन के पदाधिकारियों ने जमकर पैसे उड़ाए। इस घटना को लेकर गंगा सभा ने आपत्ति जताई है। मामले को लेकर अब विवाद गहराता नजर आ रहा है।