अर्द्धकुंभ को कुंभ बनाने की कवायद में मंगलवार को बैठक हुई। इसमें विशेषज्ञों ने प्रस्तुतिकरण देकर स्मार्ट और डिजिटल तकनीकी के प्रयोग पर बल दिया। मेले को दिव्य, भव्य और सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए विभागों से सुझाव भी लिए गए। बैठक की अध्यक्षता दर्जाधारी विनय रोहिला ने की। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले को सुव्यस्थित ढंग से आयोजित किया जाए, इसके लिए समयबद्धता और गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करना होगा। यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि यह राज्य की प्रशासनिक क्षमता तकनीकी दक्षता और आपदा प्रबंधन प्रणाली का परीक्षण है। इसमें करोड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और व्यवस्था की भी परख होती है।