एस एम जे एन महाविद्यालय में आज आतंरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ तथा एंटी ड्रग सेल के संयुक्त तत्वाधान में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत तथा वन्दे मातरम की 150 वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में रंगोली प्रतियोगिता, निबन्ध प्रतियोगिता तथा सामूहिक प्रतिज्ञा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी ने अपने सन्देश में युवाओं को नशा मुक्त जीवन अपनाने की अपील करते हुए कहा कि नशा मुक्त रहकर ही स्वस्थ जीवन पाया जा सकता हैं।