फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालों पर अतिक्रमण और गंदगी देख जताई डीएम ने जताई नाराजगी, कार्रवाई के निर्देश

हरिद्वार डीएम मयूर दीक्षित ने रानीपुर विधायक आदेश चौहान के साथ जमालपुर खुर्द, ब्रह्मपुरी, रावली महदूद, मीनाक्षी पुरम और नील खुदाना ज्वालापुर क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान नालों में कूड़े के ढेर और अतिक्रमण देख डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने सिंचाई विभाग को एक सप्ताह के भीतर सफाई कार्य शुरू करने और ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। नगर पालिका शिवालिक नगर और ग्राम पंचायतों को भी नालियों की सफाई दुरुस्त करने को कहा गया। डीएम ने मानसून से पहले सभी नालों की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि जलभराव की समस्या न हो। साथ ही तहसीलदार को अतिक्रमण चिन्हित कर नोटिस जारी करने और समयसीमा में कार्रवाई करने के आदेश दिए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें