फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गौवंश के शव को नगर निगम में रखकर लोगों ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार पंतदीप मैदान में कूड़ा डंपिंग यार्ड को हटाने के संबंध में नगर निगम के विरुद्ध चार दिन से चल रहे धरना प्रदर्शन में आज एक नया मोड़ आया। जब धरना देने वाले लोग धरना स्थल पर पहुंचे तो उन्होंने देखा वहां एक निराश्रित गोवंश की मौत हो रखी है। और कुत्तों ने उसका शरीर बुरी तरह से नोच रखा है। इसके चलते आक्रोशित लोग गोवंश के शव को रखकर भीमगोडा होते हुए हर की पौड़ी मार्ग से नगर निगम प्रांगण में पहुंचे और जमकर नारेबाजी एवं प्रदर्शन किया । मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान पहुंची और वार्ता कर उन्हें संतुष्ट करने का प्रयास किया। मुख्य नगर आयुक्त वरुण चौधरी ने कूड़ा डंपिंग यार्ड शिफ्टिंग को लेकर आश्वासन दिया जिस पर धरना समाप्त हुआ ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें