फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार में बिना नंबर प्लेट के वाहनों के खिलाफ चला अभियान, 25 सीज

हरिद्वार में त्योहारी सीजन में बाजारों और सड़कों पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सक्रिय हो गई है। भीड़ का फायदा उठाकर कई लोग बिना लाइसेंस, कागजात और बिना नंबर प्लेट के वाहनों को तेज रफ़्तार से चलाते हुए पकड़े गए। कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोबाल के आदेश पर जिलेभर में विशेष चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान करीब एक दर्जन बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां सीज की गईं। जबकि 25 वाहनों के चालान कोर्ट व नगद संयोजन शुल्क में किए गए। इसके अलावा दर्जनभर से अधिक वाहनों पर मौके पर ही नंबर प्लेट लगवाई गई। पुलिस ने वाहन चालकों को हिदायत दी कि अपने वाहनों पर सही नंबर प्लेट लगवाएं और यातायात नियमों का पालन करें। एसएसपी का कहना है कि त्योहारी सीजन में यातायात व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें