श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के कोठारी महंत मोहनदास के हरिद्वार से मुंबई जाते वक्त ट्रेन से लापता होने पर संत समाज बहुत चिंतित है। इसे लेकर हरिद्वार में रविवार को संतों की एक बैठक हुई जिसमें शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने महंत मोहनदास के मामले में सीबीआई जांच की मांग की।