फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहाघाट: यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सक्षम अधिकारी के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

गायत्री जोशी Updated Sat, 18 Apr 2026 03:49 PM IST

यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सक्षम अधिकारी के लोहाघाट आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने का आवह्वान किया। शुक्रवार को लोनिवि के विश्राम गृह में विधायक खुशाल सिंह अधिकारी की अध्यक्षता में नव निर्वाचित यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सक्षम अधिकारी का स्वागत किया गया। विधायक ने कहा कि सक्षम के जिलाध्यक्ष बनने से संगठन में मजबूती आएगी। कार्यकारिणी में नवनिवाचित यूथ कांग्रेस के बाराकोट ब्लाक अध्यक्ष चचंल राम, पाटी ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र राम, विधान सभा उपाध्यक्ष किशोर माहरा, लोहाघाट ब्लाक अध्यक्ष महेश अधिकारी का भी फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान सक्षम ने दिए गए दायित्व का निर्वहन ईमानदारी से करने के लिए कहा और युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। संचालन भुवन चौबे ने किया। इस मौके पर पाटी ब्लाक प्रमुख शंकर सिंह अधिकारी, लोहाघाट कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष डॉ. अमर सिंह कोटियाल, बाराकोट कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष प्रहलाद सिंह अधिकारी, पाटी ब्लाक अध्यक्ष महेश भट्ट, भगीरथ भट्ट, प्रकाश माहरा, शैलेन्द्र राय, शंकर सिंह बोहरा, कविराज सिंह मौनी, बल्लू माहरा, डॉ. बीके जोशी, डॉ. महेश ढेक, जगदीश जोशी, जितेन्द्र साह,संजय जोशी, प्रदीप देव,अजय बिष्ट, आयुष गोस्वामी, रोहित अधिकारी, सूरज अधिकारी,रजत ढेक, युवराज ढेक,अरमान अधिकारी, मनीष अधिकारी,शंकर अधिकारी, मंटू ओली आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें