चंपावत में स्वामी विवेकानंद सनातन जनजागरण पद यात्रा 28 दिसंबर से शुरू होगी। बुधवार को स्वामी विवेकांनद सनातन जनजागरण पदयात्रा अभियान के संयोजक आचार्य डॉ. विपिन जोशी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि स्वामी विवेकानंद जनजागरण यात्रा 28 दिसंबर को देहरादून से हल्द्वानी- काठगोदाम तक निकाली जाएगी। 30 दिसंबर को सुबह आठ बजे वाहनों से भीमताल होते हुए धारी से पहाड़पानी होते हुए मोरनौला पहुंचेगी और रात्रि विश्राम डोल आश्रम में होगा। 31 दिसंबर को पहाड़पानी से यात्रा मोरनौला से धूनाघाट होते हुए मायावती आश्रम तक निकाली जाएगी। एक जनवरी को बालेश्वर मंदिर से गोलू देवता मंदिर तक सनातन जनजागरण पदयात्रा निकाली जाएगी।