लोहाघाट नगर पालिका ने ट्रेंचिंग ग्राउंड में वर्षों से जमा कूड़े के निस्तारण के लिए ट्रॉमल मशीन का शुभारंभ कर दिया है। जिसमें कूड़े को वैज्ञानिक तरीके से अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित कर निस्तारण किया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने ट्रंचिंग ग्राउंड में ट्रॉमल मशीन का पूजा अर्चना के साथ शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि ट्रंचिंग ग्राउंट में वर्षों से जमा लीगेसी वेस्ट के शीघ्र निस्तारण के लिए कार्य तेजी से किया जाएगा। मशीन के माध्यम से कचरे को अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित कर वैज्ञानिक तरीके से उसका निस्तारण किया जाएगा, जिससे वर्षों से जमा कूड़े के ढेर को समाप्त किया जा सके। ईओ सौरभ नेगी ने कहा कि लोहाघाट में वर्षों से एकत्रित लीगेसी वेस्ट का चरणबद्ध तरीके से निस्तारण किया जा रहा है।