फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रीठासाहिब में तीन दिवसीय जोड़ मेले का शुभारंभ

Heera Updated Fri, 29 May 2026 11:27 AM IST

चंपावत जिले के रीठासाहिब में सिखों के प्रमुख तीन दिवसीय जोड़ मेले का शुभारंभ सीडीओ डॉ. जीएस खाती ने किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रांतों से आये ग्रन्थियों ने गुरुग्रंथ साहब की अखण्ड पाठ की लड़ी पढ़ी और सबद-कीर्तन का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक बाबा श्याम सिंह ने बताया कि इस पावन स्थान पर 14वीं शताब्दी के दौरान गुरु नानक देव जगत फेरी पर अपने शिष्य मर्दाना के साथ यहां पहुंचे थे। जब गुरु और शिष्य एक पेड़ के नीचे बैठे थे, तो मर्दाना को भूख लग गई। नानक देव ने पेड़ की ओर इशारा किया और पेड़ पर कड़वे रीठे के फल तोड़ खाए तो वे मीठे होने लगे, इससे उन्होंने अपनी भूख शांत की। इसी मान्यता के चलते यहां पर गुरुद्वारे की स्थापना की गई और हर साल यहां जोड़ मेले का आयोजन किया जाता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें