चंपावत में शिवरात्रि के पावन पर्व पर जिला मुख्यालय स्थित बालेश्वर मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने मंदिर में स्थापित शिवलिंग के दर्शन कर दूध, गंगाजल और फूल चढ़ाए। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए सुबह से ही लंबी कतारें लगी रहीं। स्कंद पुराण में बालेश्वर मंदिर के दर्शन का विशेष महत्व बताया गया है। पुराण के अनुसार, इस मंदिर के दर्शन का फल काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन के समान माना जाता है। यही कारण है कि शिवरात्रि जैसे पवित्र अवसर पर यहां श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ जाती है।