चंपावत में कलश संगीता कला समिति की ओर से वसंत पंचमी पर एक दिवसीय कुमाऊंनी बैठकी होली गायन महोत्सव का आयोजन किया गया। शुक्रवार रात डीएम मनीष कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ नगर के एक बैंकट हॉल में हआ। उन्होंने कहा कि यह रागों की होली नहीं बल्कि लोक संस्कृति का संरक्षण का काम है। समिति की सराहना करते हुए कहा कि चंद राजाओं के समय से चली आ रही बैठकी होली के संरक्षण यह पहल भविष्य में मील का पत्थर साबित होगी।