चंपावत नगर में गोल्ज्यू महोत्सव अब सात से 16 मई तक आयोजित किया जाएगा। क्षेत्र में खराब मौसम के मद्देनजर जनसुविधा के लिए यह निर्णय लिया गया है। तिथि विस्तारित होने के बाद गोरलचौड़ मैदान में दुकानों के स्टाल लगाने का काम तेजी से शुरू हो गया है। मेले का समापन आधिकारिक 16 मई को किया जाएगा।