फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tanakpur: रावण वध के साथ हुआ दशहरा समारोह संपन्न

हीरा मेहरा Updated Fri, 03 Oct 2025 01:59 PM IST

नवयुवक रामलीला कमेटी की ओर से दशहरा महोत्सव के तहत बुधवार की रात रामलीला मैदान में हुए रामलीला मंचन से मुख्यमंंत्री पुष्कर सिंह धामी भी वर्चुअल रूप से जुड़े। उन्होंने क्षेत्रवासियों को नवरात्र और दशहरा पर्व की हार्दिक बधाई दी। देर रात तक मंचन से माहौल राममय रहा। बृहस्पतिवार की देर शाम को रावण वध और पुतला दहन के साथ मंचन का समापन हुआ। दशहरा महोत्सव का समापन शुक्रवार को लकी ड्रॉ, पुरस्कार वितरण समारोह और सांस्कृतिक संध्या के साथ होगा। रामलीला कमेटी के सचिव मयंक पंत ने बताया कि रामलीला में रावण का विभीषण को दरबार से निकालना, विभीषण का प्रभु श्रीराम के पास आना, लक्ष्मण को शक्ति लगना, कुंभकर्ण वध तक की लीला का मंचन हुआ। मुख्य अतिथि एनएचपीसी पावर स्टेशन टनकपुर के महाप्रबंधक ऋषि रंजन और विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रभु नेत्र चिकित्सालय के प्रबंधक डॉ. केएन राय रहे। बृहस्पतिवार देर शाम मंचन में रावण वध, रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के विशाल पुतलों के दहन के साथ रामलीला का समापन हुआ। वहां रामलीला कमेटी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, संरक्षक संजय अग्रवाल, संरक्षक ओंकार सिंह, संस्थापक विशाल अग्रवाल, नीरज सिंह, गौरव गुप्ता, कोषाध्यक्ष अमित परवेज, नितिन गुप्ता, प्रतिभा अग्रवाल, पूनम कोहली, गीता गुप्ता, सुषमा गुप्ता, दीपक राय आदि थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें