फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat : रात्रि चौपाल में डीएम ने दिव्यांग वृद्धा को दिलवाई मदद, बोले—“परेशान मत हो अम्मा, हम लोग हैं ना”

“परेशान मत हो अम्मा, हम लोग हैं ना”। यह शब्द स्नेहपूर्वक डीएम मनीष कुमार ने दूरस्थ ग्राम नीड़ में रात्रि चौपाल के दौरान कही। गांव में निवासरत दिव्यांग वृद्ध महिला परू देवी के घर जाकर उन्हें व्हीलचेयर, कंबल प्रदान किया तथा स्वयं उनके कान में श्रवण यंत्र पहनाया। इस पर भावुक होती हुई परू देवी ने कहा मेरे लिए आप सब लोग परेशान हो गये और रोने लगी! तब डीएम ने कहा परेशान मत हो अम्मा, हम लोग हैं ना। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव की लाइब्रेरी में ब्लोअर-हीटर की व्यवस्था, तारबाड़ निर्माण, पेयजल समस्या के समाधान, युवाओं के लिए ओपन जिम की स्थापना, सोलर लाइट आदि मांगें रखीं। डीएम ने अधिकारियों को जनहित के कार्यों में संवेदनशीलता और तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने दो ग्रामीणों को कान की मशीन, दो ग्रामीणों को व्हीलचेयर और अन्य जरूरतमंद ग्रामीणों को कंबल वितरित किए। उन्होंने विशेष रूप से बालिकाओं की शिक्षा पर जोर देते हुए ग्रामीणों से अपील की कि बेटियों की पढ़ाई किसी भी परिस्थिति में बीच में न रोकी जाए। इस दौरान ग्राम प्रधान निर्मला पांडेय, बीडीओ अशोक अधिकारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें