यूथ कांग्रेस चंपावत के लिए बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी (24) जिलाध्यक्ष चुने गए हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 371 मतों से हराया। बाराकोट के गल्लागांव में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में विधायक खुशाल अधिकारी ने सक्षम का स्वागत किया। सक्षम ने बताया कि विगत दिसंबर में यूथ कांग्रेस के पूरे प्रदेश में चुनाव हुए थे जिसमें उन्होंने 371 वोट से विजयी प्राप्त की। उन्हें कांग्रेस के बाराकोट ब्लाॅक अध्यक्ष प्रहलाद सिंह अधिकारी, भगीरथ भट्ट, शंकर बोहरा, संजय जोशी, भुवन चौबे, शैलेंद्र राय, डॉ. अमर सिंह कोटियाल, प्रकाश माहरा, अशोक माहरा, देवेंद्र बोहरा, मंटू ओली, रोहित अधिकारी आदि ने बधाई दी है।