चंपावत जिले के 10 चिकित्सकोंं का तीन साल का अनुबंध समाप्त हो गया है। इससे स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। केंद्रों में चिकित्सक नहीं होने से मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। जिले में के विभिन्न अस्पतालों में अनुबंध पर 42 चिकित्सक तैनात हैं। इनमें से 10 डॉक्टरों का का तीन साल का अनुबंध समाप्त हो गया है। जिला अस्पताल से डॉ. लवप्रीत कौर, डॉ. अंजली गांधी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टाइप ए सिप्टी से डॉ. अनमाल बहल, इजड़ा से डॉ. गौतम परिहार, धौन से डॉ. रोति प्रसाद, खेतीखान से डॉ. सिद्धांत वाजपेयी, रेगडू से डॉ. विष्णु प्रभाकर, देवीधुरा से डॉ. अन्नू शर्मा, चौड़ामेहता से डॉ. नरेश कुमार, स्वास्थ्य केंद्र बाराकोट टाइप बी में तैनात डॉ. विनय यादव का अनुबंध समाप्त हो गया है।