चंपावत में देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत चंपावत कैंपस में दो दिवसीय स्टार्टअप बूट कैंप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने और उद्यमिता के गुर सिखाने पर विशेष जोर दिया गया। विशेषज्ञों ने युवाओं को खुद का रोजगार शुरू करने के लिए उद्यमी के 15 महत्वपूर्ण गुणों की जानकारी दी और विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया।