राज्य सरकार की दो प्रमुख योजनाएं मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना और मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक खिलाड़ी 31 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन योजनाओं के माध्यम से जिले के कुल 500 युवाओं को प्रशिक्षण, छात्रवृत्ति और संसाधनों का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना में 300 बालक-बालिकाओं का चयन किया जाएगा, जबकि मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के तहत 200 युवाओं को प्रोत्साहन राशि और विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।