फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंपावत में बारिश से बढ़ी ठंड, नालियां चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी; लोग परेशान

चंपावत जिले में झमाझम बारिश होने से ठंड में इजाफा हुआ। शनिवार तड़के सुबह से ही बारिश रही। सुबह करीब सात बजे बारिश बंद हुई। दो घंटे बाद फिर से बारिश शुरू हो गई। कुछ देर तेज बारिश होने के बाद अचानक धूप खिल आई। इसके बाद फिर मौसम ने करवट बदली और करीब 12 बजे फिर से बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक जमकर बारिश और ओले पड़े। इस दौरान नालियां चोक होने से पानी सड़क पर आ गया। इसके साथ ही नालियों में जमा कूड़ा भी यहां बहता रहा। इससे लोगों को आवाजाही में दिक्कत हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें