भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बृहस्पतिवार को पालिका सभागार में मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अटल जी की जयंती मनाई। वहां पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, योगेश मेहता, निर्मल माहरा, सतीश पांडेय, राजेंद्र गड़कोटी, दीपक सुतेड़ी, लोहित खोलिया, गौरव पांडेय, बलवंत गिरि, सोनू चौबे आदि थे।