फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत में मानदेय में बढ़ोत्तरी करने समेत तीन सूत्री मांगों के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का धरना प्रदर्शन

गायत्री जोशी Updated Tue, 07 Apr 2026 04:34 PM IST

चंपावत में मानदेय में वृद्धि करने समेत तीन सूत्री मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका और मिनी कर्मचारी संगठन ने मंगलवार को नगर के भैरवा पार्किंग के पास धरना दिया। उन्होंने आगनबाड़ी कार्यकर्ती सेविका मिनी कर्मचारी संगठन के बैनर तले सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार से मानदेय में वृद्धि करने की मांग की। संगठन के जिला अध्यक्ष मीना बोहरा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बिना किसी अर्हता पूरी किए सेवानिवृत्ति होने पर दस लाख देने का शासनादेश जारी होने का प्रस्ताव पारित करने की मांग की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बायोमैट्रिक मशीन से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। कहा कि सुपरवाइजर पदों में हुई भर्ती में भी चंपावत जिले के कार्यकर्ताओं को मौका नहीं दिया गया। वहीं चंपावत ब्लॉक की संगठन की दीपा पांडेय ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान बबीता फुलारा, माना जोशी, दीपा देवी, माया देवी, लक्ष्मी जोशी आदि कार्यकर्ती और सेविकाएं मौजूद रहीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें