लोहाघाट में आंगनबाड़ी वर्कर्स सम्मानजनक मानदेय सहित विभिन्न मांगों को लेकर छठे दिन भी धरने पर बैठी रहीं। इस दौरान धरना दे रही आंगनबाड़ी वर्कर्स को प्रशासन ने तहसील परिसर से उठाया, जिसके बाद वह रामलीला मैदान में आकर धरने पर बैठी और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ती सेविका मिनी कर्मचारी संगठन की जिलाध्यक्ष मीना बोहरा के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन को यूकेडी की जिला कार्यकारिणी ने समर्थन दिया.