चंपावत जिला मुख्यालय के महादेव मंदिर निकट टैक्सी स्टैंड मुड़ियानी में नागा बाबा अन्न जल त्यागकर प्रथम नवरात्र से गड्डे में खड़े होकर तपस्या कर रहे हैं। ग्रामीण मोनिका बोहरा ने बताया कि 15 मार्च से नागा बाबा अन्न जल त्यागकर तपस्या में बैठे थे। बाबा एक साल पहले मंदिर में आए थे। बाबा की तपस्या को देखते हुए ग्रामीण हैरान हैं। इससे आसपास के ग्रामीण बाबा के दर्शन के लिए आ रहे हैं। वहां चन्ना सिंह, ललित सिंह, शेखर पांडेय, सचिन वर्मा, तारा सिंह, चतुर सिंह, पंकज नाथ, देवसिंह रावत आदि मौजूद थे।