मौसम विभाग की ओर से चंपावत जिले में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस ने पूरी तरह से अलर्ट मोड में काम शुरू कर दिया है। इस संबंध में सभी एसडीएम, संबंधित विभागों के अधिकारियों, थाना प्रभारियों और थानाध्यक्षों को आपदा प्रबंधन के लिए आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।