डॉ शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित युवा संसद कार्यक्रम में विपक्ष ने आतंकवाद को लेकर सरकार को घेरा। विपक्ष के सांसदों ने कहा की पहले पहलगाम और उसके बाद दिल्ली की घटना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार आंतकवाद रोकने में पूरी तरह से असफल रहा है। जिसका खामियाजा भोले भाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है।