फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी से बंद चीन सीमा को जोड़ने वाले माणा पास को खोलने का काम शुरू, जल्द देवताल तक खोली जाएगी सड़क

पिछले दिनों हुई बर्फबारी के बाद माणा पास सड़क बंद है। मौसम खुलने के बाद बीआरओ ने सड़क से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है। चीन सीमा को जोड़ने वाला माणा पास हाईवे बर्फबारी के चलते बंद हो गया है जिससे यहां वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। हाल ही में स्थानीय युवकों का दल माणा पास घूमने गया। सोहन सिंह बैजवाड़ी ने बताया कि सड़क पर बर्फ होने के चलते वे देवताल तक नहीं पहुंच पाए। हाईवे पूरी तरह बर्फ से ढका होने से उसमें वाहन चलाना संभव नहीं था। हालांकि बीआरओ ने मौसम खुलने पर मार्ग से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया। बीआरओ की जेसीबी ने दस किमी सड़क से बर्फ हटा ली है। बीआरओ के अधिकारियों का कहना है कि मौसम साफ रहा तो जल्द देवताल तक सड़क को खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें