चमोली और पौड़ी की सीमा पर बसे पुनगांव में 9 दिवसीय पौराणिक पांडव नृत्य आयोजन का रविवार से आरंभ हो गया। भूमियाल पूजन के साथ महिला मंगल दल पुनगांव, बिसौना और खेती की महिला मंगल दल की महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। उसके बाद वाणों की पूजा हुई और पड़ाव सेना ने श्रीकृष्ण के साथ नृत्य किया।