फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बदरीनाथ वन प्रभाग के जंगलों में लगी आग, वन विभाग की बढ़ी चिंता

थराली। बदरीनाथ वन प्रभाग के मध्य पिंडर रेंज में जंगलों में लगी आग ने वन विभाग के साथ-साथ स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले तीन दिनों से जंगलों में लगातार आग धधक रही है, जिस पर अब तक पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। समय से पहले जंगलों में आग लगने का मुख्य कारण क्षेत्र में लंबे समय से बारिश का न होना बताया जा रहा है। शुष्क मौसम और तेज हवाओं के चलते आग तेजी से फैल रही है, जिससे बड़े पैमाने पर वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। थराली के सूना गांव के समीप वन विभाग के अधीन जंगलों में लगी आग से लाखों रुपये की बहुमूल्य वन संपदा जलकर राख हो चुकी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें