ज्योतिर्मठ में चिपको आंदोलन की प्रणेता स्व0 गौरा देवी का 100वीं जयंती समारोह उनके गृह क्षेत्र रैणी गांव मे धूमधाम के साथ मनाया गया। डाक विभाग द्वारा गौरा देवी के योगदान को जन जन तक पहुचाने के लिये टिकट उनके नाम से स्मारक डाक टिकट जारी किया। साथ ही विशेष आवरण का विमोचन प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल के द्वारा किया गया।