अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देहरादून के गांधी पार्क से शुरू हुई सीपीआईएम की जन संघर्ष जत्था रैली बुधवार को थराली पहुंची। जहां पर कामगार संगठनों, भूमिहीन,आंगनबाड़ी, आशा,भोजनमाता,ग्राम प्रहरी सहित कई संगठनों के कार्यकर्ताओं ने रैली का स्वागत किया और केंद्र सरकार और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाप नारेबाजी की। तहसील परिसर के पास स्थित मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुये पोलित ब्यूरों के सदस्य कामरेड बीजू कृष्णनन ने कहा कि मोदी सरकार पूरे देश का निजीकरण कर पूंजीपतियों को बेच रही है।