थराली। अंकिता भंडारी हत्याकांड प्रकरण में आज शुक्रवार को थराली मुख्य बाजार में भाकपा माले सीपीआईएमएल के राज्य सचिव इंद्रेश मैखुरी ने रैली के माध्यम से राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार तीन साल से अंकिता भंडारी मामले में सीबीआई जांच नहीं करवा पाई हैं।भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पत्नी उर्मिला सनावर के द्वारा अब वीआईपी का नाम भी उजागर किया गया है जो भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय नेता हैं और उन पर संगीन आरोप लगाए है। साथ ही इन सफेदपोश लोगों ने उत्तराखंड को अय्याशी का अड्डा बनाया है जो उत्तराखंड को थाईलैंड की तरह बनना चाहते हैं भाकपा मालेसीपीआईएमएल के सदस्य मदन मोहन चमोली में "सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं.. मेरा मकसद है कि यह सूरत बदलनी च…