अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर थराली सहित आसपास के क्षेत्रों में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। ग्राम पंचायत चिड़गा मल्ला में विधायक भूपाल राम टम्टा एवं ब्लाक प्रमुख प्रवीण पुरोहित ने रंगारंग कार्यक्रमों की शुरुआत की। इस अवसर पर महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। विधायक भूपाल राम टम्टा ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं और आने वाली सदी महिलाओं की होगी। ब्लॉक प्रमुख प्रवीण पुरोहित में कहा कि महिलाओं ने सामाजिक क्षेत्र में जिस प्रकार की उपलब्धियां अर्जित की है वह काबिले तारीफ है। उत्तराखंड महिला आयोग की सदस्या वत्सला सती ने कहा कि आज के दिन उन महिलाओं के योगदान को याद करना है जिन्होंने अपना जीवन राष्ट्र और समाज सेवा को अर्पित किया है और यही दिन उन्हें खास बनाता है।