नगर पंचायत के अंतर्गत कोटडीप बाजार और बस्ती का पानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली के भवन और आवासीय काॅलोनी के लिए खतरा बनता जा रहा है। सीएचसी भवन के ठीक ऊपर थराली-डुंग्री मोटर मार्ग के भूस्खलन जोन में इस पानी से तालाब बना हुआ है। जो सड़क के धसांव का कारण बन सकता है। जिससे एक बार फिर से सड़क का मलबा सीएचसी के भवन के ऊपर गिर सकता है। पहले से ही यहां सड़क टूटकर सीएचसी भवन के पीछे और आवासीय काॅलोनी को क्षतिग्रस्त कर चुका है। उसके बाद यहां पर दीवारों के पुर्ननिर्माण का कार्य चल रहा है। लेकिन जिस प्रकार से सड़क पर लगातार पानी रूकने से कीचड़ और मलबे का तालाब बन रहा है।