थराली सहित आस-पास के क्षेत्रों में सुबह से घने बादल छाये रहे दोपहर 12 बजे से हवा के साथ हल्की बारिश शुरू हुई जो 2 बजे तक रही। इसके चलते पांच हजार से अधिक की उंचाई वाली चोटियों पर एक बार फिर हिमपात हुआ। नंदा घुंघुटी, त्रिशूल, रूपकुंड, होमकुंड, ऑली बुग्याल के उपरी हिस्से में बर्फवारी से चोटियां फिर लकदक हो गई। हॉलांकि बारिश कम हुई लेकिन किसानों का कहना है कि यह बारिश गेहूं, जौ, मसूर, तिलहन और फल पौंधों के लिए काफी लाभदायक है।