फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी से फिर चमकीं त्रिशूल और नंदा घुंघुटी की चोटियां, ग्वालदम में बढ़ी रौनक

थराली क्षेत्र की पर्यटन नगरी ग्वालदम से त्रिशूल और नंदा घुंघुटी की हिमाच्छादित चोटियों के नजारे मनमोहक नजर आ रहे हैं। जनवरी के अंत में हुई बर्फबारी के बाद ये चोटियां फिर से बर्फ से ढक गई हैं और चांदी जैसी चमक बिखेर रही हैं। ग्लोबल वार्मिंग और मौसम चक्र में बदलाव के कारण सितंबर से मध्य जनवरी तक करीब चार माह तक बारिश नहीं हुई थी। इसका असर रहा कि दिसंबर और जनवरी के मध्य में त्रिशूल और नंदा घुंघुटी की चोटियां बर्फविहीन हो गई थीं। बर्फ न होने से इन पर्वतों से निकलने वाली नदियों का जलस्तर भी काफी कम हो गया था। हालांकि, जनवरी के अंत में हुई बर्फबारी ने राहत दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें