विकासखंड नारायणबगड़ के अंतर्गत हरमनी -करचूड़ा- देवपुरी मोटरमार्ग की स्थिति दयनीय बनी हुई हैं। लोक निर्माण विभाग द्वारा वर्ष 2013 में देवपुरी तक इस सड़क की कटिंग का कार्य पूरा हो चुका था, लेकिन आज तक भी यह 8 किलोमीटर की सड़क में से 5 किलोमीटर हरमनी से करचूड़ा तक की सड़क तक ही डामरीकरण हो पाया है, और करचूड़ा से देवपुरी तक 3 किलोमीटर सड़क में डामरीकरण का कार्य नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि लगभग 12 वर्षों से अधिक समय बीत जाने के बावजूद भी आज तक भी सड़क पर डामरीकरण का कार्य नहीं किया गया है,लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को हर बार यही कहा जाता हैं कि अब रेट बढ़ गए हैं दोबारा इस्टिमेट बनाया जाएगा,तब डामरीकरण का कार्य होगा। इन्द्रराज सिंह भण्डारी का कहना हैं कि करचूड़ा से देवपुरी सड़क की खराब स्थिति कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, इस 3 किलोमीटर की सड़क की स्थिति इतनी दयनीय बनी है कि इसमें वाहनों के पाट्स भी टूट जाते हैं, तथा वाहनों को छती भी होती है, कई -कई स्थानों पर दुर्घटनाग्रस्त स्पॉट बने हुए हैं, इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों तथा बीमार लोगों की तबीयत इस सड़क से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने तक और अधिक खराब हो जाती हैं।